सहारनपुर, देवबंद। थाना देवबंद पुलिस ने चोरी की एक बड़ी घटना का सफल अनावरण करते हुए 02 वांछित शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। अभियुक्तों के कब्जे/निशानदेही पर चोरी का भारी सामान बरामद हुआ है।

घटना का विवरण:
दिनांक 01.10.2026 को श्रीमती सविता यादव (प्रधान अध्यापिका, पूर्व माध्यमिक विद्यालय देवबंद) द्वारा थाना देवबंद पर तहरीर दी गई कि अज्ञात चोरों ने पूर्व माध्यमिक विद्यालय देवबंद देहात की रसोईघर से एक गैस सिलेंडर, स्टील का गैस चूल्हा, रेग्यूलेटर पाइप, मिक्सी, दो स्टील के कूकर, दो स्टील के भिगौने, खाने की प्लेटें, गिलास, थर्मोस्टील केतली, दो फ्राईपैन व भोजन संबंधी अन्य बर्तन चोरी कर लिए। इस संबंध में थाना देवबंद पर मु0अ0सं0 705/2026 धारा 305(e) पंजीकृत किया गया।

पुलिस कार्रवाई:
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, सहारनपुर के निर्देशन में अपराध की रोकथाम व चोरी की घटनाओं के अनावरण हेतु जनपदीय पुलिस द्वारा लगातार संघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक ग्रामीण एवं क्षेत्राधिकारी देवबंद के निकट पर्यवेक्षण में तथा प्रभारी निरीक्षक देवबंद श्री संदीप बालियान के कुशल नेतृत्व में दिनांक 04.10.2026 को मुखबिर की सूचना पर थाना देवबंद पुलिस टीम द्वारा चेकिंग के दौरान मुकदमा उपरोक्त में प्रकाश में आए 02 वांछित शातिर चोरों को गुनारसी स्कूल के पास मेन रोड से गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार अभियुक्तगण:

1. शाकिर पुत्र जावेद उर्फ जाबिर निवासी मौहल्ला घास मंडी, थाना देवबंद, जनपद सहारनपुर
2. फहीम पुत्र कलीम निवासी घास मंडी, थाना देवबंद, जनपद सहारनपुर

बरामदगी का विवरण:
अभियुक्तगण के कब्जे/निशानदेही पर निम्नलिखित सामान बरामद हुआ:
• 01 बाल्टी स्टील
• 01 कूकर सिल्वर
• 01 कूकर स्टील
• 01 गैस चूल्हा, 01 गैस पाइप, 01 गैस रेग्यूलेटर
• 01 मिक्सी, 02 मिक्सी के जार
• 01 गैस सिलेंडर

आरोपी का आपराधिक इतिहास:
अभियुक्त शाकिर के विरुद्ध पूर्व में भी निम्नलिखित मुकदमे दर्ज हैं:

1. मु0अ0सं0 344/25 धारा 304(2)/317(2)/331(4) बीएनएस, थाना देवबंद
2. मु0अ0सं0 386/25 धारा 303(2)/317(2) बीएनएस, थाना देवबंद
3. मु0अ0सं0 705/26 धारा 305(e)/317(2)/331(4) बीएनएस, थाना देवबंद

आगे की कार्रवाई:
बरामदगी के आधार पर मुकदमा उपरोक्त में धारा 317(2)/331(4) बीएनएस की वृद्धि की गई। गिरफ्तार अभियुक्तगण के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्रवाई कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *