रिपोर्टर: दीपक तिवारी
सहारनपुर में आधी रात पुलिस-बदमाशों के बीच मुठभेड़, 25 हजार का इनामी लुटेरा गोली लगने से घायल, साथी समेत दो गिरफ्तार
सहारनपुर। अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना कोतवाली देहात पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। देर रात देवला से सरकड़ी खुमार मार्ग पर चेकिंग के दौरान बाइक सवार दो संदिग्ध बदमाशों से पुलिस की मुठभेड़ हो गई। पुलिस की जवाबी फायरिंग में 25 हजार रुपये का इनामी लुटेरा बंटी पैर में गोली लगने से घायल हो गया, जबकि उसके साथी मुनीर को घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया गया।
एंकर:
थाना कोतवाली देहात प्रभारी एच.एन. सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम देर रात देवला से सरकड़ी खुमार की ओर जाने वाले मार्ग पर चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान बाइक सवार दो संदिग्धों को रुकने का इशारा किया गया, लेकिन उन्होंने भागने का प्रयास किया। जिसके बाद पीछे बैठे बदमाश ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। पीछा करने के दौरान उनकी बाइक फिसलकर गिर गई। पुलिस के नजदीक पहुंचने पर बदमाशों ने दोबारा गोली चलाई, जिसके बाद आत्मरक्षा में की गई जवाबी फायरिंग में बंटी घायल हो गया, जबकि दूसरे आरोपी मुनीर को कॉम्बिंग के दौरान पकड़ लिया गया।
घायल बंटी निवासी लखनौती कला, कोतवाली देहात, लूट के मुकदमे में वांछित था और उसके खिलाफ लूट और हत्या के प्रयास सहित करीब आधा दर्जन मुकदमे दर्ज हैं। वहीं, मुनीर निवासी माझीपुर, थाना बेहट, के कब्जे से अवैध चाकू मिला है। घायल आरोपी को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पकड़े गए आरोपियों के कब्जे से एक तमंचा .315 बोर, एक जिंदा और दो खोखा कारतूस, एक मोटरसाइकिल, लूटा गया पीली धातु का कुंडल तथा 460 रुपये नकद बरामद हुए हैं। क्षेत्राधिकारी द्वितीय विकास प्रताप सिंह चौहान ने पुलिस कार्रवाई की जानकारी दी है।
#Saharanpur #PoliceEncounter #सहारनपुर #पुलिस_मुठभेड़ #इनामी_लुटेरा #गिरफ्तार #UPPolice #CrimeNews #सहारनपुर_पुलिस
