रिपोर्टर: दीपक तिवारी

सहारनपुर(देवबंद)::त्यागी ब्राह्मण महाकुंभ में आज उमड़ेगा जनसैलाब, एक लाख लोगों के पहुंचने का दावा

देवबंद में आयोजित त्यागी ब्राह्मण महाकुंभ में आज जनसैलाब उमड़ने की उम्मीद है। आयोजकों का दावा है कि इस कार्यक्रम में करीब एक लाख लोग पहुंचेंगे।

समाज की एकता और राजनीतिक प्रतिनिधित्व समेत कई अहम मुद्दों पर कार्यक्रम में मंथन किया जाएगा। उत्तर प्रदेश के अलावा बिहार, राजस्थान, उत्तराखंड और हरियाणा से भी बड़ी संख्या में लोग पहुंच रहे हैं।

कार्यक्रम में समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष मांगेराम त्यागी, प्रदेश अध्यक्ष सुधीर त्यागी, भाजपा के पूर्व सांसद राघव लखनपाल शर्मा, सपा नेता विनोद शर्मा, सपा के राष्ट्रीय सचिव राकेश शर्मा और बजरंग दल नेता विकास त्यागी समेत कई बड़े नेता शिरकत करेंगे!

त्यागी ब्राह्मण समाज के लोग भारी संख्या में कार्यक्रम में पहुंचने के लिए रात से ही ट्रैक्टरों से आना शुरू हो गए हैं। आयोजकों के मुताबिक, हजारों ट्रैक्टरों से लोगों के पहुंचने की आशंका है।

कार्यक्रम को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। भारी पुलिस बल तैनात किया गया है और जोनल मजिस्ट्रेट भी नियुक्त किए गए हैं। आसपास के जिलों का पुलिस बल भी सुरक्षा व्यवस्था में तैनात रहेगा।

#देवबंद #त्यागीब्राह्मणमहाकुंभ #BreakingNews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *