सहारनपुर। थाना सरसावा की मिशन शक्ति/एंटीरोमियों टीम ने पुलिस मुठभेड़ में दुष्कर्म के मुकदमे के वांछित अभियुक्त को घायलावस्था में गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार, चिलकाना रोड पर गश्त के दौरान एक संदिग्ध मोटरसाइकिल सवार भागने लगा। पीछा करने पर बदमाश ने पुलिस पर फायरिंग की, जिसके जवाब में पुलिस ने आत्मरक्षार्थ फायरिंग की। इसमें बदमाश के बायें पैर में गोली लगी और वह घायलावस्था में गिरफ्तार कर लिया गया।

गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान कृष्णाराम पुत्र सुमारु निवासी अमलोरी बस्ती, थाना नया नगर, जिला सिगरोली (हाल पता रेलवे स्टेशन के पीछे खाली प्लाट, सरसावा) के रूप में हुई। घायल अभियुक्त को उपचार हेतु जिला अस्पताल सहारनपुर में भर्ती कराया गया है।

अभियुक्त के कब्जे से 01 तमंचा .32 बोर, 01 जिन्दा व 03 खोखा कारतूस .32 बोर तथा 01 मोटरसाइकिल (बिना नम्बर प्लेट) बरामद हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *