सहारनपुर::देवबंद में दर्दनाक सड़क हादसा: माता शाकंभरी देवी की जोत लेकर जा रहे 4 श्रद्धालुओं की मौत, 8 घायल
सहारनपुर: जनपद के थाना देवबंद क्षेत्र में फ्लाईओवर पर शनिवार सुबह एक भीषण सड़क हादसा हो गया। माता शाकंभरी देवी की जोत लेकर जा रही श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली को कैंटर/डंपर ने टक्कर मार दी। इस दर्दनाक हादसे में अब तक चार श्रद्धालुओं की मौत हो चुकी है, जबकि आठ लोग घायल बताए जा रहे हैं।
मृतकों की हुई पहचान
हादसे में मारे गए श्रद्धालुओं की पहचान अमन, रमेश, सत्येंद्र और सागर के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक, सभी श्रद्धालु मेरठ के सरधना क्षेत्र के रहने वाले थे और माता शाकंभरी देवी की जोत लेकर जा रहे थे।
घायलों को पहुंचाया जिला अस्पताल
हादसे में घायल हुए आठ लोगों को तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। घायलों की हालत को देखते हुए अस्पताल प्रशासन ने अतिरिक्त इंतजाम किए हैं।
डीएम और एसएसपी पहुंचे जिला अस्पताल
हादसे की सूचना मिलते ही जिलाधिकारी अरविंद कुमार और एसएसपी अभिनंदन ने जिला अस्पताल पहुंचकर घायलों का हालचाल जाना। उन्होंने अस्पताल प्रशासन को घायलों के बेहतर इलाज के निर्देश दिए। साथ ही घटनास्थल का भी निरीक्षण किया गया।
परिजनों में मचा कोहराम
हादसे की खबर मिलते ही मृतकों के परिजनों में कोहराम मच गया। गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
#Saharanpur#Deoband#RoadAccident#ShakambhariDevi#UPNews#सहारनपुरन्यूज़#हादसा#श्रद्धालु#जिलाअस्पताल
रिपोर्टर: दीपक तिवारी
