सहारनपुर::गुरुद्वारा रोड स्थित सरदार रम्मी चावला जी के निवास पर कांग्रेस पार्टी में शामिल हुए दर्जनों सिख समुदाय के लोग
सहारनपुर, 27 सितंबर 2026 — गुरुद्वारा रोड पर सरदार रम्मी चावला जी के निवास पर आज एक महत्वपूर्ण राजनीतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें दर्जनों सिख समुदाय के लोगों ने वरिष्ठ कांग्रेस नेता, जिला उपाध्यक्ष एवं पूर्व पार्षद चंद्रजीत सिंह निक्कू तथा अनुज शर्मा, महानगर अध्यक्ष सेवादल के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।
इस अवसर पर कार्यक्रम को संबोधित करते हुए चंद्र जीत सिंह निक्कू और अनुज शर्मा ने कहा कि आज यह साबित हो गया है कि भाजपा सरकार वोट चोरी से बनी हुई है। उन्होंने कहा कि देश की जनता वर्तमान सरकार से आक्रोशित है। उन्होंने मांग करते हुए कहा कि ज्ञानेश जी को इस्तीफा देकर सरकारी गवाह बन जाना चाहिए, अन्यथा सरकार बदलने पर कानून बदलेगा और ज्ञानेश को अपना बाकी जीवन जेल में गुजारना पड़ेगा।
कार्यक्रम में सरदार रम्मी चावला ने कहा कि आज छोटा और मध्यम वर्ग व्यापारी सरकार की नीतियों से त्रस्त है। जीएसटी के नाम पर जनता को लूटा जा रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार का रवैया हिटलर शाही वाला है, जिसके चलते आने वाले चुनावों में सरकार बदलनी ही है।
इस अवसर पर उपकार सिंह सेठी और मनजीत सिंह कोका ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया और उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए पार्टी की नीतियों से अवगत कराया।
कांग्रेस पार्टी में शामिल होने वालों में रम्मी चावला के अलावा सरबजीत सिंह, प्रीत चावला, जसदीप सिंह, नवजोत सिंह, जसकरण सिंह, प्रभजोत सिंह, गुरमन सिंह चावला, गुरप्रीत सिंह, उपकार सिंह सेठी, बलविंदर सिंह, भूपेंद्र सिंह के अलावा रवि कंवर, हरिओम ठाकुर, सलमान और अश्वनी शर्मा मौजूद रहे।
कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में सिख समुदाय के लोगों ने कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की और पार्टी की नीतियों के प्रति अपना समर्थन व्यक्त किया।
*रिपोर्टर:: दीपक तिवारी*
