सहारनपुर। थाना मण्डी पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी की घटना का सफल अनावरण करते हुए एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी की मोटरसाइकिल बरामद कर ली है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, दिनांक 26.09.2026 को वादी श्री प्रदीप कुमार पुत्र राम कुमार निवासी ग्राम दाबकी गुर्जर, थाना कोतवाली देहात, सहारनपुर ने लिखित तहरीर दी थी कि दिनांक 25.09.2026 को अज्ञात चोर द्वारा उसकी मोटरसाइकिल एच०एफ० डिलेक्स UP11BW2784 को मदनपुरी कालोनी से चोरी कर ले जाया गया। इस सम्बन्ध में थाना मण्डी पर मु0अ0सं0 473/26 धारा 303(2) बीएनएस के अन्तर्गत मुकदमा पंजीकृत किया गया था।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, सहारनपुर द्वारा वाहन चोरी की घटना का तत्काल संज्ञान लेते हुए अभियुक्त की गिरफ्तारी एवं बरामदगी हेतु आदेश-निर्देश दिये गये। आदेश के अनुपालन में पुलिस अधीक्षक नगर एवं सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी नगर प्रथम के निकट पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक मण्डी श्री वीरेन्द्र सिंह राणा के कुशल नेतृत्व में आज दिनांक 27.09.2026 को मुखबिर की सूचना पर थाना मण्डी पुलिस टीम द्वारा चेकिंग व गश्त के दौरान उक्त मुकदमे में प्रकाश में आये वांछित अभियुक्त शाकिर पुत्र⇒ कयूम निवासी कुराली, थाना नागल, जिला सहारनपुर, हाल निवासी अम्बेहटा पीर हरिजनो का मौहल्ला, थाना नकुड, जिला सहारनपुर को मण्डी समिति के अन्दर से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से मुकदमे में चोरी गई मोटरसाइकिल एच०एफ० डिलेक्स UP11BW2784 बरामद हुई। बरामदगी के आधार पर मुकदमे में धारा 317(2) बीएनएस की वृद्धि की गयी। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध अन्य आवश्यक विधिक कार्यवाही करते हुए समय से माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।

गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता –
शाकिर पुत्र कयूम निवासी कुराली, थाना नागल, जिला सहारनपुर, हाल निवासी अम्बेहटा पीर हरिजनो का मौहल्ला, थाना नकुड, जिला सहारनपुर।

बरामदगी का विवरण –
01 मोटरसाइकिल एच०एफ० डिलेक्स UP11BW2784।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *