सहारनपुर: रेलवे स्टेशन के पास अवैध रूप से शराब बिक्री का कारोबार चरम पर, चौकी मात्र 200 मीटर दूर! सहारनपुर। जनपद सहारनपुर रेलवे स्टेशन के आसपास अवैध नशे का कारोबार अपनी चरम सीमा पर पहुंच चुका है। बस स्टैंड स्थित शराब का देशी ठेका दिन हो या रात, 24 घंटे शराबीयों की सेवा में तत्पर रहता है। बस देने होंगे थोड़े से फालतू पैसे! चाहे शराब किसी भी समय ले लीजिए। इस संबंध में एक वीडियो भी सामने आया है, जिसे सुबह 8:43 बजे रिकॉर्ड किया गया है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि किस तरह से सुबह 8:43 बजे शराब की बिक्री बंद शटर के नीचे से बेखौफ की जा रही है। चौकी मात्र 200 मीटर दूर, फिर भी किसी को डर नहीं! सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि जहां यह अवैध रूप से शराब की बिक्री बिक्री चल रही है, वहां से स्थानीय पुलिस चौकी मात्र 200 मीटर की दूरी पर है। इसके बावजूद शराब ठेके के मालिक या सेल्समेन को किसी प्रकार का कोई डर नहीं है। ऐसा लगता है जैसे पुलिस और आबकारी विभाग की मिलीभगत से यह कारोबार फल-फूल रहा है। पहले भी हो चुके हैं खूनी संघर्ष गौरतलब है कि शराब पीने के बाद यहां अक्सर खूनी संघर्ष भी हो चुके हैं। लेकिन फिर भी प्रशासन की आंखें मूंदी हुई हैं। क्या 200 मीटर की दूरी पर स्थित चौकी को लेकर किसी को किसी का डर नहीं है? यह बड़ा सवाल है। आखिर कब जागेगी स्थानीय पुलिस और आबकारी टीम? अब सवाल यह उठता है कि आखिर स्थानीय पुलिस और आबकारी टीम कब जागेगी? कब इस अवैध रूप से शराब बिक्री पर कब रोक लगेगी? प्रशासन को इस ओर तत्काल ध्यान देने की आवश्यकता है, ताकि आम जनता को राहत मिल सके और कानून-व्यवस्था बनी रहे। *दीपक तिवारी* 9536365467