रिपोर्टर:: दीपक तिवारी
“पूर्व भाजपा विधायक शशिबाला पुंडीर को बम से उड़ाने की धमकी”
सहारनपुर (देवबंद)। सहारनपुर के देवबंद में पूर्व भाजपा विधायक शशिबाला पुंडीर को धमकी भरा पत्र मिलने का मामला सामने आया है। पत्र में वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में भाजपा से टिकट मांगने पर उनके घर को बम से उड़ाने की चेतावनी देने का आरोप है।
जानकारी के अनुसार, मिले धमकी भरे पत्र में 10 लाख रुपये और उनके बेटे का भी जिक्र किया गया है। इस घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई है।
मामले के बीच शशिबाला पुंडीर ने सोशल मीडिया पर जवाब देते हुए कहा कि वह डरने वाली नहीं हैं और सच्चाई के लिए लड़ती रहेंगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी भी तरह की धमकी उन्हें उनके रास्ते से विचलित नहीं कर सकती।
फिलहाल पत्र भेजने वाले की पहचान और धमकी की पुष्टि पुलिस जांच के बाद ही हो सकेगी। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और पत्र की सत्यता की पड़ताल कर रही है।
#BreakingNews #Saharanpur #Deoband #ShashibalaPundir #BJP #धमकी #सहारनपुर #देवबंद #शशिबाला_पुंडीर #ब्रेकिंग_न्यूज #वायरल #UPNews #UttarPradesh
