रिपोर्टर:: दीपक तिवारी

भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य मनोनीत होने पर पूर्व मंत्री डॉ. धर्म सिंह सैनी के आवास पर बधाई देने वालों का तांता

सहारनपुर। उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री एवं वरिष्ठ भाजपा नेता डॉ. धर्म सिंह सैनी को भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व द्वारा ‘उत्तर प्रदेश भाजपा प्रदेश कार्य समिति 2026’ का सदस्य मनोनीत किए जाने पर क्षेत्र में हर्ष की लहर दौड़ गई है। इस गौरवमयी उपलब्धि पर उनके आवास पर प्रबुद्धजनों, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं का तांता लगा हुआ है।

इसी क्रम में आज वरिष्ठ भाजपा नेत्री प्रियंवदा राणा ने डॉ. धर्म सिंह सैनी के आवास पर पहुंचकर शिष्टाचार भेंट की। उन्होंने पुष्पगुच्छ भेंट करते हुए संगठन में इस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी के लिए हार्दिक बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं प्रेषित कीं।

इस अवसर पर प्रियंवदा राणा के साथ-साथ क्षेत्र से आए पार्टी के अनेक वरिष्ठ पदाधिकारियों, समर्पित कार्यकर्ताओं एवं समाज के गणमान्य जनों ने भी माननीय मंत्री जी के आवास पर पहुंचकर आत्मीय भेंट की। उपस्थित सभी गणमान्यजनों ने मंत्री जी का मुंह मीठा कराकर उनके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु जीवन एवं यशस्वी कार्यकाल की मंगलकामना की।

इस दौरान क्षेत्र के अनेक वरिष्ठ पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं गणमान्य नागरिक मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

#डॉधर्मसिंहसैनी #भाजपाप्रदेशकार्यसमिति #भाजपा #उत्तरप्रदेश #सहारनपुर #प्रियंवदाराणा #प्रदेशकार्यसमिति2026 #पूर्वमंत्री #बधाई #शुभकामनाएं #भाजपानेता #सहारनपुरसमाचार #यूपीन्यूज़ #राजनीति

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *