रुड़की में जेके सीमेंट का ‘प्रारंभ—सपनों की नई शुरुआत’ कार्यक्रम आयोजित, घर निर्माण के लिए मिलेगी वन-स्टॉप सुविधा

रुड़की। जेके सीमेंट की ओर से रुड़की के एक होटल में ‘प्रारंभ—सपनों की नई शुरुआत’ कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मनीषा बत्रा, समाजसेवी राहुल कौशिक और ग्राम प्रधान प्रतिनिधि जॉनी पाल बतौर अतिथि शामिल हुए।

कंपनी प्रबंधन की ओर से अतिथियों का बुके, शॉल और स्मृति चिह्न भेंट कर स्वागत किया गया। इसके बाद अतिथियों ने रिबन काटकर और दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य घर बनाने वाले लोगों को निर्माण सामग्री, जरूरी सुविधाएं और विशेषज्ञ मार्गदर्शन एक ही स्थान पर उपलब्ध कराना है। जेके सीमेंट के उत्तराखंड राज्य प्रमुख रोहित कुमार राठौर ने बताया कि इस पहल के तहत सीमेंट के साथ पेंट, पुट्टी और जलरोधक रसायन सहित कई सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं।

 

वहीं मनीषा बत्रा और जॉनी पाल ने जेके सीमेंट की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि इससे लोगों को अपने सपनों का मजबूत और सुंदर घर बनाने में काफी मदद मिलेगी।

रिपोर्टर:: दीपक तिवारी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *