मुज़फ्फरनगर में भीषण सड़क हादसा: स्कॉर्पियो-डंपर की टक्कर, 4 की मौत, 3 घायल

मुज़फ्फरनगर/पुरकाजी: जनपद मुज़फ्फरनगर के थाना पुरकाजी क्षेत्र के लक्सर मार्ग पर एक बेहद दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। एक स्कॉर्पियो और डंपर की आमने-सामने भीषण टक्कर हो गई, जिसमें 4 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि 3 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
कैसे हुआ हादसा?
प्राप्त जानकारी के अनुसार, स्कॉर्पियो सवार आदेश सैनी अपने परिवार के साथ मौसा के बर्थडे पार्टी से लौट रहे थे। इसी दौरान पुरकाजी थाने के लक्सर मार्ग पर तेज रफ्तार डंपर ने स्कॉर्पियो को सामने से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि स्कॉर्पियो के परखच्चे उड़ गए। हादसे में आदेश, निशा, श्रद्धा और राखी की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।
घायलों की स्थिति
हादसे में रूबी, कुसुम और एक बच्ची गंभीर रूप से घायल हुई हैं, जिन्हें तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। चिकित्सकों के अनुसार घायलों का इलाज जारी है।
पुलिस की कार्रवाई
सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। SSP संजय वर्मा और SP सिटी अमृत मौके पर पहुंचे और राहत कार्यों का जायजा लिया। पुलिस ने डंपर सहित उसके चालक को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने चारों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
मृतकों के नाम:
· आदेश सैनी
· निशा
· श्रद्धा
· राखी
घायल:
· रूबी
· कुसुम
· एक बच्ची
निवासी:
मंडी के श्री हरि वृंदावन निवासी स्कॉर्पियो सवार बताए जा रहे हैं।
बाइट: संजय कुमार वर्मा (SSP मुज़फ्फरनगर)
रिपोर्टर: दीपक तिवारी
