: जनसुनवाई में 38 शिकायतें पहुंचीं, 18 का मौके पर निस्तारण :हरिद्वार में आम जनता की समस्याओं के त्वरित समाधान को लेकर प्रशासन ने साप्ताहिक जनसुनवाई आयोजित की। जिला कार्यालय सभागार में मुख्य विकास अधिकारी डॉ. ललित नारायण मिश्रा की अध्यक्षता में हुई जनसुनवाई में अलग-अलग विभागों से जुड़ी 38 शिकायतें सामने आईं। इनमें से 18 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया, जबकि शेष मामलों को संबंधित विभागों को भेजते हुए समयबद्ध कार्रवाई के निर्देश दिए गए। वीओ :जनसुनवाई में भूमि एवं राजस्व विवाद, विद्युत समस्या, अतिक्रमण, जलभराव, पेयजल और राशन कार्ड से संबंधित शिकायतें प्रमुख रूप से सामने आईं। अधिकारियों ने फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और संबंधित विभागों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। प्रशासन की ओर से अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए कि जनसुनवाई में आने वाली प्रत्येक शिकायत को प्राथमिकता के आधार पर लिया जाए और निर्धारित समय सीमा के भीतर उसका समाधान सुनिश्चित किया जाए। अधिकारियों ने यह भी स्पष्ट किया कि जनता की समस्याओं के निस्तारण में किसी भी स्तर पर लापरवाही या अनावश्यक देरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। प्रशासन का उद्देश्य है कि लोगों को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए अनावश्यक रूप से कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें और उन्हें समय पर राहत मिल सके। Post navigation हलाला पीड़िता के परिवार से मिले मुफ़्ती शमून क़ासमी, दिया न्याय का भरोसा,धर्म के नाम पर कुप्रथाएं बर्दाश्त नहीं : मुफ़्ती शमून क़ासमी…